ईडन गार्डन्स के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत केकेआर के साथ हो रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने स्कोर बोर्ड पर 153 रन लगाए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पृथ्वी शॉ सिर्फ 13 रन बनाकर वैभव अरोड़ा का शिकार बने। इसके बाद जैक फ्रेजर मेकगर्क को मिचेल स्टार्क ने 12 के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई।
